सहारनपुर। आर्य जाट समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने सिनेमा जगत के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाईपास रोड स्थित जाट भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आर्य जाट समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष चैधरी बख्तावर सिंह एवं राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव चैधरी धीर सिंह ने कहा कि फिल्म स्टार धर्मेंद्र एक महान शख्सियत थे। उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में अभिनय किया। अपने अभिनय के दम पर करोड़ों दिलो पर राज किया। उन्होंने कहा कि हर किरदार को धर्मेन्द्र ने इस तरीके से निभाया कि शख्स उनमें अपनी छवि को देखता था। उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता के दिए हुए संस्कारों को अपने जीवन में उतारा एवं अपने परिवार को संगठित रखते हुए जीवन की बुलंदियों को छुआ। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष चैधरी धीरज सिंह, ऑडिटर बलराज तोमर, मास्टर रणवीर सिंह, रविंद्र मलिक, डॉक्टर अशोक मलिक, चैधरी रामवीर सिंह, नरेंद्र पंवार, धर्मवीर सिंह, जसवीर सिंह एडवोकेट, धर्मेंद्र एडवोकेट, विक्रांत वर्मा, धर्मेंद्र तोमर, प्रवीण कुमार दहिया, विवेक दहिया, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैधरी बख्तावर सिंह एवं संचालन मास्टर रणवीर सिंह ने किया।
