डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद शक्ति शाखा द्वारा अपने स्थायी प्रकल्प के तहत रविवार को नई मंडी गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के आयोजक शाखा के गतिविधि संयोजक सार्थक शर्मा एवं दुर्गेश नंदनी रहीं।संचालन शाखा सचिव राजीव मित्तल ने किया।शाखा अध्यक्ष निर्वेश हुड्डा ने शक्ति परिवार की ओर से सार्थक शर्मा एवं दुर्गेश नंदनी को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।शाखा संस्थापक विशाल शर्मा ने भी सभी सदस्यों का धन्यवाद किया तथा गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में रीता गर्ग एवं विपिन गर्ग, पवन शर्मा एवं प्रीति शर्मा सहित कई सदस्यों ने अपने परिवार सहित सहभागिता की। अंत में शाखा सचिव ने सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की आशा जताई।कार्यक्रम का आयोजन निर्वेश हुड्ढा अध्यक्ष,राजीव मित्तल सचिव,संजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष,रीता गर्ग महिला सहभागिता के दिशा निर्देशन में हुआ। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *