डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे घर-घर संपर्क अभियान के तहत संघ पदाधिकारी राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मनीष चौधरी के रामपुरी स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें समाज सेवा व राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सहभागी बनने का आमंत्रण दिया।इस अवसर पर मनीष चौधरी ने सभी का स्वागत करते हुए संघ के संघर्ष और समाज निर्माण में योगदान की सराहना की।उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष पर संघ द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज को संगठित करने की दिशा में सराहनीय कदम है। आज समय की आवश्यकता है कि हम जाति-पाति के भेदभाव को भुलाकर एक सनातनी के रूप में राष्ट्र के हित में कार्य करें।मुलाकात के दौरान संघ पदाधिकारियों में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी राजकुमार सिंह,सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी राजकुमार तोमर तथा भूतपूर्व सैनिक बृजपाल सिंह शामिल रहे।राजकुमार सिंह ने बताया कि शताब्दी वर्ष पर संघ पूरे देश में जनसंपर्क व जनजागरण अभियान चला रहा है जिसका उद्देश्य राष्ट्रवाद और एकता की भावना को सशक्त बनाना है।राजकुमार तोमर एवं बृजपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन डाo केशव बलिराम हेडगेवर द्वारा नागपुर में की गई थी। संघ का उद्देश्य सम्पूर्ण हिन्दू समाज को संगठित कर हिन्दुत्व के अधिष्ठान पर भारत को समर्थ और वैभवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करना रहा है।समाजसेवी मनीष चौधरी ने संघ पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज की एकजुटता के लिए आरएसएस के इस अभियान में पूर्ण सहयोग व योगदान देंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *