डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।थाना भोपा पुलिस ने ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण चोरी के दस अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए बुद्धवार देर रात हुई मुठभेड़ में दो चोरों को घायल करते हुआ गिरफ्तार किया जबकि उनके तीन अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुद्धवार देर रात्रि को सीओ भोपा देववृत वाजपेई के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में निरगाजनी झाल पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस को देखते ही दो संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी महताब निवासी नंगला बुजुर्ग व सुशील निवासी खेड़ी फिरोजाबाद घायल हो गए।पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने साथियों अफसर,शमशाद,नौशाद और नौमान के साथ मिलकर भोपा,ककरौली,फुगाना व भौराकलां क्षेत्र में ट्यूबवेलों से विद्युत मोटर व तार चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मध्य गंगनहर के पास बने खंडहर से तीन अन्य आरोपियों शमशाद,नौशाद और नौमान को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 14 विद्युत मोटर,दो तमंचे,कारतूस,तीन चाकू,14.822 किलो तार,केबल के टुकड़े व चोरी करने के उपकरण मिले। पुलिस ने 10 मुकदमों का खुलासा किया है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह,उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह,सपन चौधरी,गजेन्द्र सिंह,सुमित चौधरी,मुख्य आरक्षी आदित्य चौधरी,मुख्य आरक्षी विनय कुमार,आरक्षी रितिक,गौरव,प्रवीन व नरेंद्र शामिल रहे।इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।साथ ही उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य आरक्षी आदित्य,मुख्य आरक्षी विनय,आरक्षी रितिक,गौरव और प्रवीन को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *