डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंसूरपुर में तीन दिवसीय वार्षिक स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 का शुभारंभ गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे झंडों और गुब्बारों से सजाया गया था जिसने उत्साह और उमंग का वातावरण बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत माताजी रोहताश कली और अनिल शास्त्री के सानिध्य में यज्ञ से हुई।इसके बाद मुख्य अतिथि डाo रणवीर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कवाल,डाo राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति,प्रमोद कुमार जिला खेल प्रभारी मुजफ्फरनगर,प्रदीप लाल खेल प्रभारी खतौली,विकास मोतला,रेव. एस गिल (अति विशिष्ट अतिथि),आनंद देव मिश्रा प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर,बालिस्टर त्यागी,दिलशाद त्यागी,अरुण कुमार,प्रवेंद्र दहिया (प्रधानाचार्य होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज), रजनीश कुमार,पंकज धीमान (प्रधानाचार्य होली वे पब्लिक स्कूल),संजय कुमार श्रीवास्तव (शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक),रिंकुश बालियान,प्रवेंद्र प्रताप सिंह (मैनेजर) और रामगोपाल (यू.पी. ग्रामीण बैंक) ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत पौधा व अंगवस्त्र भेंट कर किया।इसके उपरांत अतिथियों ने ध्वजारोहण कर गुब्बारे उड़ाए और स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन किया।कालेज के चारों हाउस आजाद,भगत,पटेल और सुभाष हाउस के विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। जिसने सभी का मन मोह लिया।मार्च-पास्ट के बाद खिलाड़ियों ने ईमानदारी,निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ ली।मुख्य अतिथि डाo रणवीर सिंह ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन,आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करते हैं।निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं बल्कि बच्चों के मनोबल और आत्म-सम्मान को बढ़ाते हैं।डाo राजीव कुमार ने कहा कि खेल में हार-जीत नहीं बल्कि खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है।प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि आज के युग में खेल करियर का भी एक बेहतर विकल्प हैं।रजनीश कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है इसलिए तन-मन से खेलों में भाग लेना चाहिए।प्रमोद कुमार और प्रदीप लाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं।विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।खेल शिक्षक अंकित खेरवाल ने बताया कि अगले दो दिनों में 100, 200,400 और 800 मीटर दौड़,लंबी कूद,ऊंची कूद,बोरी दौड़,टेबल टेनिस, क्रिकेट,कबड्डी,खो-खो, बैडमिंटन,वॉलीबॉल,शॉटपुट, डिस्कस थ्रो,रस्साकशी और रिले रेस (4×100 मीटर) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में अंकित खेरवाल,ममता मलिक,रेनू चौधरी,आदित्य बालियान,ज्योति,अंजू दीक्षित समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।रेफरी के रूप में गौरव देशवाल,विकास गौरव, कपिल कुमार,राजीव टोंडक, अनुज चपराना,सर्वेश राठी, विकांत और कु. प्रतिभा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अंकिता बत्रा और वंशिका चौधरी ने किया।पहले दिन विद्यालय परिसर खेल भावना,उत्साह और आनंद से सराबोर नजर आया।