सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन सहारनपुर द्वारा उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ के त्रैवार्षिक चुनाव में विजयी पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान किया गया।
स्थानीय कोर्ट रोड स्थित आयकर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में संरक्षक राकेश जैन, अध्यक्ष एचके अरोड़ा ने निर्वाचित अध्यक्ष राजपाल यादव, प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपक जैन व कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल का स्वागत किया। इसके अलावा
ज्ञानपाल गुप्ता, चंद्र मोहन शर्मा, प्रियंक भारद्वाज, राकेश जैन, आरएस माथुर, अनिल मिश्रा, अनिल गुप्ता विनय अग्रवाल, रवि प्रकाश, अंकित गर्ग, हरीश भटेजा, मनोज जैन, प्रवीण सूरी, विष्णु, राम कुमार वर्मा ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजपाल यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के हितों में कार्य किया जाएगा, अधिवक्ताओं की आवाज को प्रदेश एवं केंद्र नेतृत्व पहुंचाने का काम होगा। दीपक जैन एडवोकेट ने कहा कि जीएसटी में आ रही समस्याओं को उनके समाधान सहित सुझाव देकर एवं जीएसटी काउंसिल के सदस्यों के साथ वार्ता कर समाधान कराया जाएगा। विपिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कार्य किया जाएगा। संरक्षक राकेश जैन एवं ज्ञानपाल गुप्ता ने कहा कि नयी प्रदेश कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की उम्मीद पर खरी उतरेगी। एके अरोड़ा, प्रियांक भारद्वाज ने कहा कि हमें आशा है कि अब जीएसटी में आ रही समस्याओं का शीघ्र ही समाधान होगा। इस दौरान गाजियाबाद से आये बार काउंसिल चुनाव के प्रत्याशी अनिमेष मित्तल को पूर्ण समर्थन दिये जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर रवि प्रकाश, विनय अग्रवाल, आरएस माथुर, आशीष, प्रवीन सूरी, सुशील, जितेंद्र, मनोज, आशीष, अंकित गर्ग, भरत खुराना, हर्ष कपूर, हरीश, सर्वेश सिंघल, अर्पित, पराग, सुरेश शर्मा, अंशुल, संजय, शशांक, अनिल मिश्रा, अनिल शर्मा, गौरव, रामकुमार वर्मा, संजीव जैन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
