सहारनपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के बैनर तले आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्थानीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग 2025-26 का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के चेयरमैन भारत कर्णवाल, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया ने खिलाड़ियों की फाइट कराकर किया। मुख्य अतिथि भारत कर्णवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ता है। उन्होने खिलाड़ियों से अनुशासित रहकर प्रतिभाग करने की अपील की।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अरविंद शेरवालिया ने कहा कि यह आयोजन महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया योजना ने देशभर में खेलों के विकास और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रदेश में किकबॉक्सिंग खेल का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि डॉ.अंशुल जैन, सूरज जैन समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में पॉइंट फाइट इवेंट के 07 से 09 वर्ष आयु के 18 किलोग्राम भाग वर्ग में खुशी (सहारनपुर) ने स्वर्ण, परी सहारनपुर ने रजत, 21 किलोग्राम मे तनिष्का सहारनपुर स्वर्ण, आर.अवनी सहारनपुर ने रजत, खुशबू सिंगल सहारनपुर व आव्या सैनी सहारनपुर ने कांस्य पदक हासिल किया। जबकि 27 किलोग्राम मे आराधना सहारनपुर ने स्वर्ण, दृष्टि सहारनपुर ने रजत, अदिति सहारनपुर व खुशी सहारनपुर ने कांस्य पदक, 30 किलोग्राम मंे शिवांशी सहारनपुर ने स्वर्ण, मानवी सहारनपुर ने रजत, नीति सहारनपुर व तन्नू सहारनपुर ने कांस्य पदक, 33 किलोग्राम मे जानवी सहारनपुर ने स्वर्ण, यूना दत्त सहारनपुर ने रजत, वानी पंवार सहारनपुर व अवनी मुजफ्फरनगर ने कांस्य पदक, 33 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग मंे अवनी मलिक सहारनपुर ने स्वर्ण, अवनी सैनी सहारनपुर ने रजत, नव्या सहारनपुर व दिव्यांशी सहारनपुर ने कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में 28 किलोग्राम मे अन्हा मुजफ्फरनगर ने स्वर्ण, मिष्टी सहारनपुर ने रजत, बुशरा मुजफ्फरनगर व ऐमी सहारनपुर ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया।
देर शाम तक अन्य भार वर्ग में खिलाड़ियों की फाइट जारी रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी सोनू सैनी, अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी उदयवीर सिंह, आदित्य भाल, निखिल, स्पर्श, सलोनी, साक्षी, खुशी, वंशिका रहे। इस दौरान लाल धर्मेन्द्र प्रताप, मनोज सूर्यदेव, शशिकांत शर्मा, सीमा सैनी, पुनीत गुप्ता, लखन कुमार, अतुल गुप्ता, मुस्तकीम अंसारी, सुरेखा, विशाल आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *