सहारनपुर। सिक्खों के प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश पर्व प्रेम व श्रद्धाभाव के साथ गुरमत समागम के रूप में मनाया गया।
स्थानीय चंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा सौ क्वार्टर कमेटी द्वारा गुरुद्वारा साहिब के पास खुले मैदान में सजाये गये सुन्दर पंडाल सर्व प्रथम हेडग्रंथी ज्ञानी गुरमीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की। उसके बाद स्त्री सत्संग के जत्थे ने सिमरन कीर्तन से निहाल किया। फिर पांवटा साहिब से पधारे प्रचारक ज्ञानी गुरदीप सिंह ने श्री गुरु नानक देव का जीवन इतिहास एवं उनकी गुरबानी के अर्थ बता कर गुरमत विचार व्यक्त किये। फिर पांवटा साहिब से ही पधारे चरणजीत सिंह के जत्थे ने संगत को गुरबानी के कीर्तन से निहाल किया। अंत मे सैंकड़ो की तादाद मे आयी संगत ने गुरु का लंगर छका। कार्यक्रम का संचालन एमपी सिंह चावला ने किया। इस दौरान गुरुद्वारा समिति के प्रधान एडवोकेट चंद्रजीत सिंह निक्कू, सचिव दविंद्र सिंह चड्ढ़ा, गुरमीत सिंह चावला, जगजीत सिंह, समर सिंह, मानविंदर सिंह सालवान, पुष्पेंद्र सिंह, हरभजन चावला, सुरेंदर पाल, मंजीत सिंह कोका, मंजीत सिंह गोल्डी, गुरमीत सिंह बॉबी, इशू मक्कड, गगनदीप सिंह, ांसद इमरान मसूद, महापौर डाॅ.अजय कुमार सिंह,नगर विधायक राजीव गुम्बर, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान, सुरेन्दर मोहन सिंह चावला, हरेंद्र सिंह चडढ़ा, अमनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह भोला, सत्विन्दर सिंह माकन, एचएस ग्रोवर, दीदार सिंह सेठी, परविंदर मनचंदा, गोविंदर सिंह, इकबाल चावला, दलबीर सिंह, प्रीतपाल सिंह पाली, बलबीर चावला, रविंद्र सिंह सुखमनी, रंजीव प्रेमी आदि उपस्थित रहे।
