सहारनपुर। परिवहन विभाग ने ओवर लोड डम्परो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए तीन ओवरलोड डम्परों को सीज उन पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
एआरटीओ वाणी विलास शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मिट्टी खनन कार्य में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भी कार्रवाई की र्है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और
ओवर लोडिंग की लगातार शिकायतें मिलने के चलते डीएम के नर्देश पर उक्त कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया क ऐसे वाहन सड़क दुर्घटनाओं और सड़क क्षति का मुख्य कारण बनते हैं। इसलिए इनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खनन माफियाओं और ओवरलोड वाहनों पर अब लगातार अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और निजी परिवहन में चलने वाले बिना फिटनेस व परमिट वाले वाहन चालकों को भी चेतावनी दी है कि ऐसे वाहनों को पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की
जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *