सहारनपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव के प्रकाश गुरु पूरब पर नगर में सिक्ख समाज के लोगों ने जगह-जगह भव्य नगर कीर्तन निकाला। जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप से निकाला गया नगर कीर्तन पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप से पंच प्यारे व गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में पंजाबी गुरुद्वारे से निकलकर भारत माता चैक, गोपाल नगर चैक, गऊशाला, नुमाईश कैंप में और मौहल्ले के मुख्य मार्गाे से होते हुए वापस गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे जीप पर नगाड़ा बज रहा था जो नगर कीर्तन के आगमन का संदेश दे रहा था। उसके बाद घोड़े पर सवार निहाग सिंह, फौजी बैंड, ढोल दल,छोटे बच्चे, पांच निशान साहिब और पांच प्यारो की अगुवाई में सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब महाराज विराजमान थे। इस अवसर पर सरदार तेजिन्द्र सिंह, सरदार साहिब सिंह, सरदार शेर सिंह, त्रिलोचन सिंह, जॉनी बटाला, सरदार दविंदर सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार करनैल सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार रणजीत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, भोला सिंह, सरदार चरनप्रीत सिंह, सरदार प्रीतम सिंह, सरदार परमजीत सिंह, पार्थ ग्रोवर, अनमोल, सरदार तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा श्री नानक देव महाराज के प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा की ओर से गुरमत समागम ग्राउंड में किया गया। प्रातः 6 बजे प्रभातफेरी का स्वागत गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में किया। फिर गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप कीर्तन करते हुये गुरमत समागम स्थल पंडाल में ले गये और वहां पर दीवान सजाया गया। दीवान में भाई गुरदेव सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब से, भाई बेअन्त सिंह प्रचारक एसजीपीसी से, भाई अमरपाल सिंह हैड ग्रंथी सिंह सभा, भाई जतिंदर सिंह ग्रंथी, भाई नरेंद्र सिंह हजूरी रागी सिंह सभा एवं तीनो स्कूलो गुरू नानक गल्र्स इण्टर कालेज, गुरू नानक ब्वायज इण्टर कालेज एवं गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सभी ने गुरमत विचार एवं कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। गुरूपुरब का आयोजन प्रधान स.सुजसबीर सिंघ, सीनीयर मीत प्रधान प्रभजोत सिंघ, प्रमिन्द्र सिंघ कोहली, अमनप्रीत सिंघ, छवप्रीत सिंघ, स.हरेन्द्र सिंघ चडढा, तेजपाल सिंघ, रनजीव सिंघ हरजी, तजिंदर सिंह ढंग, इन्द्रप्रीत सिंघ चड्ढा, स.परमजीत सिंह चड्ढा, प्रितीपाल सिंघ जुनेजा, करनदीप सिंघ समेत तीनो स्कूलो के प्रबन्धक समेत कई स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *