सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि अब समाज को ग्राम प्रधान व पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाना है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप आज यहां इस्लामिया डिग्री कॉलेज रोड स्थित महर्षि कालू राम के मंदिर पर आयोजित अपने सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वह गठबंधन के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन देने का काम करें और ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जाये। इस अवसर पर पश्चिमांचल प्रदेश के अध्यक्ष सुजीत बंजारा, प्रदेश सचिव शशि पाल कश्यप का भी जिला अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जिला प्रमुख सचिव ब्रजेश कश्यप, सूचना प्रभारी सतीश कश्यप, उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बबलू ने पटका पहनाकर व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और सभी ने अपना संपूर्ण समर्थन देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान और उसके पश्चात् 2027 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए अभी से जुट जाये। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने महर्षि कश्यप की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिन कश्यप, कमल कश्यप, महीपाल कश्यप, सुरेश कश्यप, राजकुमार कश्यप, लाल बहादुर, ब्रजेश कश्यप, बसंत कश्यप, शीशपाल कश्यप, विनीत, राजवीर, विकास, सरवन, संदीप, सोनू, राजा, राजकुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *