सहारनपुर। एसडी इंटर कॉलेज व आर्य कन्या इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मण्डल स्तरीय बालक एवं बालिका विद्यालयीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाया।
डॉ.भीम राव अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय कुराश संघ के राष्ट्रीय सचिव विक्रांत कुमार व क्रीडा अधिकारी राहुल चैपड़ा ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालिका वर्ग की आयोजक निकुंज चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं 09 से 12 नवम्बर तक बाराबंकी (अयोध्या मण्डल) में आयोजित प्रदेशीय कुराश प्रतियोगिता में मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल ने विजयी प्रतिभागियों से प्रदेश स्तर पर अपना प्रदर्शन दोहराने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका अंतर्राष्ट्रीय रफेरी मोहित शर्मा, अगमदीप वर्मा, यश शर्मा व कुलभूषण ने निभायी।
प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग में दुर्गा सहारनपुर, पलक चैधरी शामली, सिमरन सहारनपुर, सुहाना सहारनपुर, मानवी शामली, अक्षु चैधरी सहारनपुर, तनीषा सहारनपुर, जोया मुजफ्फरनगर, जूनियर बालिका वर्ग में मुद्रिका सहारनपुर, दीपिका पाण्डे सहारनपुर, ज्ञानवी सहारनपुर, वंशिका त्यागी सहारनपुर, मनजोत सहारनपुर, आकांक्षी सहारनपुर, वंशिका मुजफ्फरनगर, आलिया सहारनपुर, सीनियर बालिका वर्ग में रक्षिता यादव सहारनपुर, ईशा सैनी सहारनपुर, शबीना सहारनपुर, सानिया सहारनपुर, गौरी सहारनपुर, इरम सहारनपुर, सलोनी शामली, अक्षिता सहारनपुर, जबकि सब जूनियर बालक वर्ग में दक्ष सहारनपुर सहारनपुर, विवेक सहारनपुर, देव कुमार सहारनपुर, शिवम सहारनपुर, शेखर बालियान मुजफ्फरनगर, अनुराग गौतम सहारनपुर, कृष्णा शर्मा सहारनपुर तथा जूनियर बालक वर्ग में चिराग सहारनपुर, नैतिक सहारनपुर, कार्तिक सैनी सहारनपुर, सिद्धार्थ सहारनपुर, पारस कश्यप सहारनपुर, रोहिल सहारनपुर, नैतिक कुमार मुजफ्फरनगर, नैतिक कुमार मुजफ्फरनगर, सीनियर बालक वर्ग में देवांश जैन सहारनपुर, रोहन गौतम सहारनपुर, आदित्य सैनी सहारनपुर, अभय कौशिक सहारनपुर,साहिल चैधरी मुजफ्फरनगर, वंशु बालियान मुजफ्फरनगर, हर्षित धीमान सहारनपुर, मौ.नोमान सहारनपुर ने अव्वल प्रदर्शन कर बाजी मारी।
प्रतियोगिता के आयोजक प्रवीन चैधरी जनपदीय क्रीड़ा सचिव ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सुबोध पुंडीर,अमर सिंह, मुकेश राही, राव अफजाल, रविन्द्र कुमार, रेणू त्रिपाठी, प्रवीण सिवाच, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश कुमार व मुजफ्फरनगर से अरुण कुमार, प्रवीन कुमार, बालेंद्र पहलवान, हाफिजद्दुईंन खलीफा व शामली से धर्मेन्द्र कुमार, तेजस्विनी आदि का आभार व्यक्त किया।
