सहारनपुर। मत्स्य मंत्री डॉ.संजय निषाद ने निर्देश दिये कि विभन्न तहसीलों में मत्स्य पालन हेतु आवंटित तालाबों के पट्टाधारकों की जांच कराकर राजस्व संहिता 2016 के पात्रता श्रेणी में आने वाले पात्र व्यक्तियों को पट्टा आवंटन किये जाये। उन्होने कहा कि मत्स्य पालन के जो पट्टे आगामी वर्षों में 10 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद खाली हो रहे है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जून से पूर्व पात्रता के अनुसार आवंटित किया जाए।
मत्स्य मंत्री डॉ.संजय निषाद आज यहां सर्किट हाउस सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि मत्स्यपालकों को बायोफ्लॉक टेक्नोलोजी का उपयोग सही तरीके से करने हेतु प्रशिक्षण दिलाया जाए। बैंकों में अवशेष मत्स्य किसान कार्ड के आवेदनों को आगामी 15 दिनों में स्वीकृत कराया जाए जिससे पालन कार्य प्रभावित न हो। मछुआ दुर्घटना बीमा हेतु मत्स्य पालकों का बीमा मोबाईल एप से अधिकाधिक संख्या में कराया जाए। मत्स्य पालक कल्याण कोष की योजनाओं का गावों में प्रचार-प्रसार कराया जाए। विभागीय मत्स्य प्रक्षेत्र रामपुर मनिहारान जिसकी 75 प्रतिशत भूमि तहसील रामपुर मनिहारान के निर्माण में हस्तान्तरित की जा चुकी है उसके स्थान पर उचित भूमि मत्स्य विभाग को मत्स्य पालन करने हेतु उपलब्ध कराने की मांग राजस्व विभाग से पत्राचार कर समन्वय किया जाए। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *