सहारनपुर। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि स.वल्लभभाई पटेल ने देश की अखण्डता एवं एकता के लिए निरंतर कार्य करने वाले तथा अदम्य साहस, दृढ संकल्प, दूरदर्शिता एवं राष्ट्र निष्ठा से देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखण्ड भारत का निर्माण कर राष्ट्र एकता का संदेश दिया। उनके सिद्धान्तों एवं विचारों को क्रियान्वित करना सच्ची श्रद्धांजलि है।
राज्यमंत्री जसवंत सैनी आज यहां डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम से देहरादून चैक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक रन फॉर यूनिटी के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स.पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन तथा आजादी के बाद देश की 562 रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोया। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के बडे व्यक्तित्व के अनुसार दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाई गयी। रन फॉर यूनिटी एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश के नौजवानों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख मिलती है।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद की महिला एथलीट प्राची चैधरी का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि वह अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय मंचों पर विभिन्न पुरस्कारों को विजित करने के बाद जनपद का नाम रोशन कर रही है। उन्होने लौहपुरूष के 150वीं जयन्ती पर सभी को उनके विचारों को आत्मसात कर एकता का संदेश देने को कहा। इस अवसर पर राज्यमंत्री जसवंत सैनी सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने प्राची चैधरी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं स्कूली छात्र छात्राएं, एनसीसी के छात्र सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग व अधिकारी उपस्थित रहे।
इससे पूर्व संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक नगर राजीव गुंबर, विधायक नकुड़ मुकेश चैधरी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम, महापौर डॉक्टर अजय सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल, जिला अध्यक्ष भाजपा महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जसवंत सैनी ने राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ भी सभी को दिलाई। उन्होने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके अलावा मण्डलीय एवं जनपदीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स.वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। आयुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त भानू प्रताप यादव, अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव सहित आयुक्त कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कर्णपाल, पीए अरविन्द चैधरी, नाजिर अमित जैन सहित सभी कर्मचारियों द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गये। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्र एकता की शपथ ली।
इसके साथ ही कार्यालयों में सरदार पटेल के योगदान, उनके आदर्शों एवं राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिको को नमन किया। जनपद की तहसीलों, विकासखण्डों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गये।
