डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।पचेंडा रोड स्थित पी आर पब्लिक स्कूल में महान वैज्ञानिक डाo होमी जहांगीर भाभा की जयंती के अवसर पर वर्तमान समय में परमाणु ऊर्जा की प्रासंगिकता विषय पर अंतर्विद्यालय हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पी आर पब्लिक स्कूल एवं इंजीनियर क्लब के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश शर्मा (जनरल मैनेजर, इंडियन पोटाश लिमिटेड),सुभाष चंद्र (प्रेसिडेंट, इंजीनियर क्लब),बसंत कुमार गोयल (सेक्रेटरी,इंजीनियर क्लब),मीनाक्षी गोयल,अंकुर मैनी,मोहन अरोड़ा,अजय अनेजा,अतुल बालियान (डायरेक्टर,पायनियर पब्लिक स्कूल),दुष्यंत त्यागी (डायरेक्टर,न्यू वेलकन पब्लिक स्कूल),स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने स्वागत भाषण में कहा कि विद्यालय में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं,बल्कि आलोचनात्मक सोच,संचार कौशल और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा दिया जाता है।उन्होंने कहा कि वाद-विवाद छात्रों में तार्किक क्षमता और विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने की शक्ति विकसित करता है।
प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम को दो समूहों-ग्रुप ए और ग्रुप बी में विभाजित किया गया था।ग्रुप ए में आशिया बतूल (वेदांता पब्लिक स्कूल) ने प्रथम,आर्या कौशिक (पी आर पब्लिक स्कूल) ने द्वितीय तथा अनंत जैन (एस डी पब्लिक स्कूल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्रुप बी में शाह फहाद (श्री राम पॉलिटेक्निक) ने प्रथम,वासु कश्यप (गांधी पॉलिटेक्निक) ने द्वितीय और संदीप कुमार (आईटीआई मुजफ्फरनगर) ने तृतीय स्थान हासिल किया।इसके अतिरिक्त प्राची,अवंतिका,आदित्य देशवाल,इनम्मा जैहरा,प्रज्ञा अफसा बतूल और श्रेया को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने शानदार वक्तव्य कौशल का प्रदर्शन किया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से प्रतियोगिता को सफल बनाया। उन्होंने निर्णायकों,आयोजन समिति,शिक्षकों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्या शर्मा,प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा,राखी पाल,शिखा ठाकुर,प्रज्ञा सिंधी,नीता गुप्ता,शशि जैन,प्रियांशी,आंचल गुप्ता,ममता पुंडीर,बीना वत्स,निशु चौधरी,अनीता शर्मा,सोनाक्षी,शालू,चेतना मल्हान,विशांक त्यागी,दीपक मलिक,विश्व बंधु शर्मा,रितेश त्यागी और अनुपम सैनी का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
