डाo एम ए तोमर
मुज़फ्फरनगर।एक ओर पुलिस प्रशासन लगातार ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कानून और नियमों की खुली अनदेखी करते नज़र आ रहे हैं।सड़क पर स्टंट करने से लेकर एक ही बाइक पर चार-चार लोगों को बैठाना अब आम बात होती जा रही है।ताजा मामला थाना सिखेड़ा का है जहाँ कुछ युवक थाने के परिसर के अंदर ही एक बाइक पर चार सवार होकर बेखौफ अंदाज़ में घूमते दिखाई दिए। यह नज़ारा वहीं कैद हुआ जहाँ पुलिसकर्मी 24 घंटे मौजूद रहते हैं।बावजूद इसके नियमों की इस तरह की अनदेखी ने लोगों को हैरान कर दिया है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब थाने के अंदर ही ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है तो आम जनता से सड़कों पर नियमों के पालन की उम्मीद कैसे की जाए?सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि मोटर व्हीकल (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत इस तरह के उल्लंघन पर सख्त दंड का प्रावधान है। धारा 128 के अनुसार किसी भी दोपहिया वाहन पर चालक सहित दो से अधिक व्यक्ति सवार नहीं हो सकते, ऐसा करने पर ₹2,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं धारा 129 के तहत हेलमेट पहनना अनिवार्य है, नियम तोड़ने पर ₹1,000 तक का जुर्माना और तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।इस मामले पर सीओ राजू कुमार साव से बात करने पर बताया कि मामला संज्ञान में है बाइक पर सवार चारों युवकों को ट्रैक किया जा रहा है। निश्चित रूप से इस संबंध में कार्यवाही की जाएगी।किसी भी स्थान पर नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *