डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुगमता और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को सहारनपुर मंडल कमिश्नर रूपेश कुमार,डीआईजीअभिषेक सिंह,डीएम उमेश मिश्रा तथा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से तहसील जानसठ व थाना भोपा क्षेत्र के गंगा स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शुक्रताल स्थित स्नान घाटों पर सफाई व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंध,प्रकाश व्यवस्था,बैरिकेडिंग,यातायात व रूट डायवर्जन,पार्किंग स्थलों,अस्थायी पुलिस सहायता केंद्रों,स्वास्थ्य शिविरों,पेयजल आपूर्ति,नावों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण जैसी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।अधिकारियों ने निर्देश दिए कि गंगा स्नान के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।सभी विभाग अपने स्तर पर समय से पूरी तैयारियां सुनिश्चित करें।घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल,गोताखोर दल,होमगार्ड और पीएसी की तैनाती की जाए।गंगा नदी के गहरे या खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।सफाई,प्रकाश और पेयजल की समुचित व्यवस्था पर जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए।यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था न फैले।भीड़ की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए।निरीक्षण के दौरान सीडीओ,एसपी देहात आदित्य बंसल,एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ,सीओ भोपा देववृत वाजपेई,सीओ सदर डाo रविशंकर सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और समाजसेवी मौजूद रहे।
