डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।
मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में ऊर्जा संरक्षण दिवस 2025-26 के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।प्रतिभागियों ने बिजली कैसे बचाएं और ऊर्जा के विभिन्न स्रोत विषयों पर आकर्षक और प्रेरणादायक पेंटिंग्स बनाईं।परिणामों में कक्षा 10-ए की तस्मिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कक्षा 9-ए की मधु द्वितीय और कक्षा 10 की इशिका सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने छात्रों को ऊर्जा बचत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वैकल्पिक ऊर्जा जैसे पवन चक्की, सोलर पैनल एवं जल स्रोतों से बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।चित्रकला प्रतियोगिता का संयोजन चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, संजीव कुमार और प्रतिभा रानी भी उपस्थित रहीं।
