इजहार अंसारी
मुज़फ्फरनगर
मुजफ्फरनगर नुमाइश प्रदर्शनी मेले का आज आज विधिवत रूप से उद्घाटन होगा उद्घाटन के अवसर पर अवसर पर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक हस्तियों के साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे जिनमें प्रमुख रुप से कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल,सांसद हरेंद्र मलिक,सांसद डाoराजकुमार सांगवान,पूर्व सांसद डॉ संजीव बालियान,विधायक राजपाल बालियान,मिथलेश पाल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल,पूर्व विधायक उमेश मलिक,विक्रम सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला लोकदल जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,पूर्व सांसद राजपाल सैनी,जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।मेले के पहले दिन प्रदर्शनी पंडाल में एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें अन्य प्रदेशों एवं जिलों के प्रख्यात कवि भाग लेंगे।ज़िले का ऐतिहासिक प्रदर्शनी मेला इस बार कुछ खास लेकर आया है।वर्षों से चली आ रही नुमाइश की परंपरा को आधुनिक रंग देने के लिए इस बार मेला प्रबंधन ने ऐसे रोमांचक आकर्षण जोड़े हैं जिन्हें देखकर हर उम्र का व्यक्ति दंग रह जाएगा।इस बार मेले के इतिहास में पहली बार हॉट एयर बैलून की सवारी कराई जा रही है जिसमें एक ऑपरेटर सहित कुल पांच लोग बैठकर आसमान की ऊँचाइयों से मेले और शहर का अद्भुत नज़ारा देख सकेंगे।हवा में तैरते गुब्बारे से नीचे झिलमिलाती रौशनी,झूले,दुकानें और चहल-पहल का दृश्य देखकर हर किसी को लगेगा जैसे वह किसी सपनों की नगरी में पहुँच गया हो।मैनेजिंग डायरेक्टर धर्म कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स सुधीर अहलावत ने बताया कि यह पहली बार है जब मुज़फ्फरनगरवासी पैराशूट की तरह हवा में उड़ते हुए अपने शहर का दृश्य देख पाएंगे।उन्होंने बताया कि नुमाइश मेले में इस बार जिप लाइन रोप-वे उड़न खटोले का मज़ा भी लिया जा सकता है।सुधीर अहलावत ने बताया कि हॉट एयर बैलून के बाद मेले का दूसरा बड़ा आकर्षण है जिप लाइन रोप-वे है जो मेले के एक छोर से दूसरे छोर तक लोगों को ले जाएगा।यह बिल्कुल वैष्णो देवी मंदिर में चलने वाले उड़न खटोले जैसा अनुभव देगा।हवा में लटकती स्टील की रस्सियों के सहारे लोग कुछ ही मिनटों में एक सिरे से दूसरे सिरे पर पहुँचते नज़र आएंगे।बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इस नए अनुभव को लेकर उत्साहित हैं।मेले का तीसरा आकर्षण बंजी जंपिंग हवा में झूलने का रोमांच रहेगा।यह रोमांचक खेल युवाओं और साहसिकता पसंद लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।ऊँचाई से नीचे की ओर झूलते हुए लोग मानो अपनी सारी थकान, तनाव और डर हवा में छोड़ देंगे।जैसे ही कोई व्यक्ति बंजी पर छलांग लगाता है पूरा मेला उस पर तालियाँ और जयकारों से गूंज उठता है।इस बार मेले में इलेक्ट्रॉनिक झूलों की भरमार है।बच्चों के लिए ड्रैगन ट्रेन,ब्रेक डांस,टॉरनेडो,हवाई जहाज़ झूला,और वयस्कों के लिए जाइंट व्हील जैसे रोमांचक राइड्स सजाए गए हैं।झिलमिलाती रौशनियों से सुसज्जित झूले रात के अंधेरे में ऐसा दृश्य बनाते हैं मानो पूरा मेला सितारों से जगमगा उठा हो।खान-पान की खुशबू और हस्तशिल्प का आकर्षण भी मेलें मे नजर आएगा।मेले का हर कोना किसी नई खुशबू से महकता है,कहीं गरमागरम जलेबी और समोसे,तो कहीं चाट और पनीर टिक्का की महक लोगों को अपनी ओर खींच रही है।हस्तशिल्प गलियारे में दूर-दराज़ से आए कारीगर अपने हुनर का जादू बिखेर रहे हैं लकड़ी की नक्काशी,पीतल के बर्तन,हाथ से बनी चादरें और सजावटी वस्तुएँ ख़ास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।मैनेजिंग डायरेक्टर धर्म कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स सुधीर अहलावत ने बताया कि इस बार सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।पूरा मेला परिसर 200 सीसीटीवी कैमरों से लैस है जिसका लाइव प्रसारण मेले में बनी मेला कोतवाली में देखा जा रहा है।पुलिस प्रशासन और निजी सुरक्षा कर्मी चौकन्ने हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।वाहन पार्किंग की सुविधा मेले के बाहर व्यवस्थित रूप से रखी गई है ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।बिजली की जगमगाहट और रौनक देखते ही बनती है,रात होते ही पूरा मेला बिजली की रंगीन रोशनी से नहा उठता है।हर गली,हर झूला,हर दुकान सजीव होकर चमक उठती है।हजारों की भीड़,बच्चों की खिलखिलाहट, माता-पिता के मुस्कुराते चेहरे और प्रेमी जोड़ों की बातें,हर चेहरा खुशियों से दमक रहा है।सुधीर अहलावत ने बताया कि लोगों की खास डिमांड को देखते हुए हमने इस बार कई नए एडवेंचर और पारिवारिक मनोरंजन जोड़ें हैं।हम चाहते हैं कि हर परिवार यहाँ आए,कुछ पल मुस्कुराए और यादें लेकर जाए।मुज़फ्फरनगर का यह नुमाइश मेला अब सिर्फ एक पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि आधुनिक मनोरंजन और सांस्कृतिक मेले का संगम बन चुका है।जो लोग साल भर इस मेले का इंतज़ार करते हैं उनके लिए यह इस बार वाकई कुछ अलग और यादगार होने वाला है।तो देर किस बात की अपने पूरे परिवार के साथ आइए,और इस अनोखे मेले का आनंद उठाइए।
