डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ महापर्व दीपावली मनाई।इस अवसर पर चारों ओर दीपों की रौशनी और खुशियों का माहौल रहा।इस अवसर पर पूजा अनिल अंबेडकर राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी,विधानसभा क्षेत्र 13 पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर ने कहा कि यह दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं,बल्कि समाज में नई चेतना और ऊर्जा का प्रतीक है।यह अवसर पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का भी संदेश देता है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता समाजवादी विचारधारा को अपनाएगी और साल 2027 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम,जय समाजवाद, जय संविधान’के नारों के साथ समाज में भाईचारे,समानता और विकास का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर सपा विधायक पंकज मलिक,जिला अध्यक्ष जिया चौधरी,सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी मीर हसन अध्यक्ष पवन बंसल धर्मेंद्र नीतू दर्शन पाल जिला अध्यक्ष जिया चौधरी,नगरपालिका सभासद शहजाद चीकू सभासद पति हसीब राणा,हुसैन राणा,फैसल राणा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
