डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर
प्राप्त समाचार के अनुसार दलित-मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डाo सुरेन्द्र कुमार बौद्ध का 54 वां जन्मदिन मंच के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ संकल्प दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हुए कहा कि यह आंदोलन अब जन-जन का संकल्प बन चुका है।बागपत जनपद के ग्राम पंचायत बरनावा में आयोजित कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शकील खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की।शकील खान ने कहा कि डाo बौद्ध के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश राज्य आंदोलन नई दिशा ले रहा है और हर कार्यकर्ता इसके लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार है।कार्यक्रम में बागपत जिला सचिव आजाद राणा,सलमान खान,सलीम खान,शादाब खान,तस्लीम राणा,शाहिद राणा,सलीम सलमानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसी कड़ी में जनपद सहारनपुर के ग्राम पंचायत रनियाला दयालपुर में डाo सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने अपने आवास पर परिवार और ग्रामवासियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।उन्होंने कहा कि मैं अपने जन्मदिन पर संकल्प लेता हूँ कि दलित-मुस्लिम एकता मंच,राष्ट्रीय परिवर्तन दल,और राष्ट्रीय पिछड़ा महासंघ का गठबंधन समाज के सम्मान और हक के लिए संघर्ष जारी रखेगा।इस अवसर पर श्याम सिंह मौर्य,प्रेमचंद,शिवलाल,कपिल,शुभम,रवीन्द्र,राजीव कुमार,शर्मिला सिंह (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष),संदीप,आर्यन,मन्ना,जितेन्द्र,नीटू,रानू, मोहनलाल,टिंकू,बिजन आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *