सहारनपुर। थाना कुतुबशेर ने दीपावली पर्व पर मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए नेत्रहीन विद्यालय पहुंचकर नेत्रहीन बालकों के साथ दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया और उन्हें मिष्ठान व पटाखे वितरित कर खुशियां मनाई।
थाना कुतुबशेर प्रभारी एचएन सिंह अपनी टीम के साथ नेत्रहीन विद्यालय चंद्र विहार कॉलोनी में पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार हर्षाेल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी एचएन सिंह ने विद्यालय में उपस्थित नेत्रहीन बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित किए गए। बच्चों ने प्रसन्न होकर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। थाना प्रभारी एचएन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक खुशियाँ पहुँचाना था, जो स्वयं तो दुनियां को नहीं देख सकते, परंतु उनकी मुस्कान हर हृदय को रोशन कर देती है। उन्हाेंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ संवेदना और आत्मीयता से जुड़ी है। इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी सच्ची दीपावली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *