सहारनपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स सहारनपुर स्थित शहीद स्थल पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह ने शहीद हुए पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान विगत् वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद हुए निरीक्षक व कम्पनी कमाण्डर स्व.सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी स्व.दुर्गेश सिंह, आरक्षी स्व.सौरभ कुमार के नाम स्मृति परेड में उनको श्रद्धाजली अर्पित करने हेतु पढे एवं जनपद सहारनपुर में नियुक्ति के दौरान 14 अक्टूबर 2011 को बदमाशों से हुयी मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए स्व.आरक्षी ना.पु. बलबीर सिंह गृह जनपद बुलन्दशहर के परिवारजनों को स्मृति दिवस की परेड में बुलाया गया।
इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह, एसएसपी आशीष तिवारी ने स्व.आरक्षी ना.पु. बलवीर सिंह के आश्रिता को सम्मान स्वरुप भेंट प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव एवं जनपद के अन्य उच्चाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *