डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा हाल ही में किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि की इंजीनियर एवं प्रसिद्ध क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को मंत्री बनाए जाने पर इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास का माहौल है।इंजीनियर्स क्लब के सचिव इंजीनियर बसंत कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 नवम्बर 1990 को जन्मी रिवाबा जडेजा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।वर्ष 2022 में जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में 40 हजार मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।अब तीन वर्षों के भीतर ही उन्हें गुजरात सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।इंजीनियर रिवाबा जडेजा राजनीति में आने से पहले से ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं।वह श्री मातृशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट नाम से एक एनजीओ भी संचालित करती हैं जो समाज के कमजोर वर्गों की महिलाओं को सहायता और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करता है।इंजीनियर्स क्लब के सदस्यों ने इंजिनियर रिवाबा जडेजा को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और इसे महिलाओं व इंजीनियरिंग समुदाय दोनों के लिए प्रेरणास्रोत क्षण बताया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *