हरिद्वार। पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग ने तीन युवकों पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण एक गभीर रूप से व दो आंशिक रूप से झुलस गए।तेजाब फेंकने के बाद लोगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा। पिटाई से घायल हुए बुजुर्ग को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।तेजाब से झुलसे युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती रात दीपावली पर सौरभ,राहुल व दीपक पटाखे जला रहे थे।इसी दौरान गांव के बुजुर्ग 60 वर्षीय गोर्वधन से उनका पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया।गुस्से में गोवर्धन ने तीनों युवको पर तेजाब फेंक दिया।तेजाब गिरने से सौरभ बुरी तरह झुलस गया,जबकि दोनों युवक आंशिक रूप से झुलस गए।तीनों की उम्र 17 से 18वर्ष के बीच है।तेजाब फेंकने की घटना के बाद युवकों के परिजनों और ग्रामीणों ने गोर्वधन को जमकर पीटा,पिटायी से बुजुर्ग अधमरा हो गया।युवकों के परिजन अधमरी हालत में ही उसे पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने गोर्वधन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं गंभीर रूप से झुलसे सौरभ का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय गोवर्धन ने तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया वह नशे की हालत में था।भिक्कमपुर चौकी इंजार्च वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि युवकों पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आयी थी।घटना के बाद आरोपित की लोगों ने पिटायी की, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *