हरिद्वार। मॉडिफाइड बाइक से स्टंटबाजी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना तीन युवकों को भारी पड़ गया।स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने दो बाइक सीज कर दी और वीडियो भी डिलीज कराए।युवकों ने भविष्य में दोबारा गलती नहीं करने की बात कहते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। युवाओं में खतरनाक स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक लगातार बढ़ रहा है।ऐसा ही एक मामला थाना सिडकुल क्षेत्र से सामने आया है। थाना क्षेत्र के रामधाम कालोनी निवासी 30वर्षीय अक्षय पाल पुत्र नरेश कुमार व 25वर्षीय निखिल पाल पुत्र जसवीर पाल तथा 25वर्षीय ईशु कश्यप पुत्र मनोज कुमार कश्यप निवासी ब-47 शिवालिक नगर थाना रानीपुर के मॉडिफाइड बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी करने और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के संबंध में स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को बाइक समेत थाने बुलाकर कार्रवाई करते हुए दोनों बाइक को सीज कर दिया और सोशल मीडिया अकाउंट से स्टंट की वीडियो पोस्ट डिलीट करायी। पूछताछ में तीनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की माफी मांगी।पुलिस ने आमजन से इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करने तथा ऐसा करने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देेने की अपील भी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *