सहारनपुर। उत्तर प्रदेश आईएमए एएमएस के प्रदेश अध्यक्ष व जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनदीप सिंह को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए तीसरी बार आईएमए के नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया है।
आईएमए के अध्यक्ष डाॅ.प्रवीण शर्मा व सचिव डाॅ.नीरज आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ मनदीप सिंह को आईएमए एएमएस का नेशनल अवार्ड पिछले वर्षों में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह अवार्ड चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली आएएमए एएमएस की नेशनल कांफ्रेंस में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश आईएमए और सहारनपुर आईएमए के लिए गर्व की बात है की लगातार तीसरी बार ये अवार्ड सहारनपुर ने जीता है।
