सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की बाईक बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
कुतुबशेर प्रभारी एचएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 4 नवंबर को वादी अमित पुत्र ओमप्रकाश निवासी सविता विहार कालोनी थाना कुतुबशेर की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ वादी की बाईक चोरी कर लेने के संबंध में थाना कुतुबशेर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक नितिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चकआदम की पुलिया के पास से दो शातिर वाहन चोरों शाहनवाज उर्फ मोनू पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम इस्माईलपुर थाना कुतुबशेर व जुनैद पुत्र महफूज निवासी मूसा पैलेस के पास एकता कालोनी थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाईक कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *