अजीम अख्तर

​सहारनपुर। गिल कॉलोनी वार्ड क्षेत्र में फ्रेट कॉरिडोर से गुजरने वाली मालगाड़ियों की तेज गति और उससे होने वाले कंपन से दर्जनों घरों में दरारें आ गई हैं। हाल ही में क्षेत्र के निवासी प्रभजोत सिंह के मकान की छत गिर गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।
​समस्या को लेकर गौरव कपिल और स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में क्षेत्रवासी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि पेपर मिल से गत्ता मिल के बीच मालगाड़ियों की गति को नियंत्रित किया जाए और रेलवे विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार बनाई जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे विषय को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि पूर्व में भी इस संबंध में रेलवे को पत्र लिखा गया था, और समस्या के समाधान के लिए पुनः त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हरप्रीत कौर, गुरमीत सिंह, देवेंद्र कौर और अमरजीत सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *