अजीम अख्तर

​सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका देते हुए सहारनपुर देहात विधानसभा से पूर्व बसपा प्रत्याशी अजब सिंह ने अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य (वार्ड 49) रंजिता सिंह और दर्जनों ग्राम प्रधानों व समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिल्ली रोड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
​इस अवसर पर राज्य मंत्री जसवंत सैनी, नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, महापौर अजय कुमार सिंह और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने वालों में दाबकी गुर्जर, मांडला, कपूरपुर, मानकपुर, कोटा, लखनौती और हौजखेड़ी सहित कई गांवों के मौजूदा व पूर्व ग्राम प्रधान तथा प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *