अजीम अख्तर
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर नवाब सिंह नागर का भाजपा जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा और जिले के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाएं, पटका, पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सातों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, देवेंद्र निम और जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
