अजीम अख्तर
सहारनपुर। श्रावण मास के पावन उपलक्ष्य में भारतीय निष्काम सेवा मण्डल, सहारनपुर द्वारा आयोजित होने वाले पंचम विशाल शिव कांवड़ सेवा शिविर-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 6 अगस्त से शुरू होने वाले इस शिविर के लिए मण्डल परिवार ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया है।
मण्डल के पदाधिकारियों ने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें शिविर का भावभरा निमंत्रण पत्र सौंपा और शिविर के शुभारंभ अवसर पर पधारने का आग्रह किया। पदाधिकारियों ने कहा कि उनके आगमन से शिविर में सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होगा।
इस अवसर पर भारतीय निष्काम सेवा मण्डल के संस्थापक व अध्यक्ष राजा जैन, महामंत्री दीपक गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रताप मण्डल के महामंत्री गौरव जैन, शिविर प्रभारी राहुल अग्रवाल और चेतन सैनी सहित मण्डल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
