अजीम अख्तर
सहारनपुर (दैनिक मानव जगत)। थाना मण्डी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
”ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत उपनिरीक्षक जगपाल सिंह की टीम ने सब्जी मण्डी के पास से नशा तस्कर फैजान उर्फ राजा को 104 ग्राम चरस के साथ दबोचा। वहीं, गश्त के दौरान वाहन चोर समीर को चोरी की स्कूटी व चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुफियान खान को दिल्ली से और एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में फरार वारंटी गुलबहार को खाताखेड़ी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
