अजीम अख्तर
सहारनपुर (दैनिक मानव जगत)। अपराधों की रोकथाम और वांछितों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में, उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह की टीम ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी अनुज उर्फ सोनू (निवासी मुजफ्फरनगर) को साइफन पुलिया के पास से दबोचा, जिस पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। वहीं, दूसरे मामले में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सोलंकी की टीम ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी सावेज (निवासी पटनी) को पटनी तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश कर रही है।
