अजीम अख्तर
सहारनपुर के गोगा म्हाड़ी परिसर स्थित सरोवर को लेकर विवाद गहरा गया है। ‘श्री शिव गोरक्ष जाहरवीर सेवा समिति’ ने मंगलवार को नगर निगम महापौर को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। समिति पदाधिकारियों का आरोप है कि हाल ही में सरोवर परिसर में एक मुस्लिम महिला द्वारा नमाज पढ़े जाने से धार्मिक माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई है।
समिति अध्यक्ष विनोद प्रकाश कश्यप और संस्थापक पंकज उपाध्याय ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही समिति ने आधिकारिक पोर्टल पर भगतों के नाम दर्ज करने, सरोवर की सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग कराने, नियमित आरती शुरू करने और ग्राम मानकमऊ का नाम बदलकर ‘ग्राम श्री गोगा म्हाड़ी’ रखने की मांग प्रशासन से की है।
