सहारनपुर। थाना कुतुबशेर, सहारनपुर पुलिस द्वारा शराब तस्कर को गिरफ्तार कर कब्जे से 12 बोतल माल्टा देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गयी।
एसएसपी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध शराब तस्करी आदि की रोकथाम एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 22 जून को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त याहयाह उर्फ काग्गा पुत्र मुस्तकीम निवासी 62 फुटा रोड उस्मानीया मस्जिद के पास वाली गली थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर को दबनी कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 12 बोतल माल्टा देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *