सहारनपुर। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पिछले 12 वर्ष के भाजपा शासन में शिक्षा को व्यापार बनाने का काम किया गया।
सांसद इमरान मसूद आज गुरूद्वारा रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर पत्रकारो ंसे वार्ता कर रहे थे। इमरान मसूद ने कहा कि देश के गरीबों, पिछड़ों, दलितों और सभी युवाओं के लिए उत्तम शिक्षा सुनिश्चित करना देश व प्रदेश की सरकारों का काम है और इसी को ध्यान में रखते हुए सरदार मनमोहन सिंह की सरकार देश में शिक्षा का अधिकार कानून लाई, लेकिन भाजपा सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है की सरकार शिक्षा के बजट को बढ़ाने की बजाय घटा रही है।
इमरान मसूद ने कहा कि हमारे देश में अगर आंकड़ों को देखा जाए तो 3000 बच्चों में से 1 आईएएस बनता है, 30 बच्चे आईआईटी में जाते हैं और 180 बच्चे डॉक्टर बनते हैं, जबकि शेष बच्चे इस तनावपूर्ण, अन्यायपूर्ण और क्रूर सिस्टम के चलते अपने भविष्य में सफलता के केवल ख्वाब देखते रह जाते हैं, उन्होंने इसे सिलेक्शन नहीं, रिजेक्शन सिस्टम बताया। इमरान मसूद ने सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में नीट का एग्जाम देने वाले बच्चों के परिवार उनकी तैयारी में प्रतिवर्ष रुपए 1.32 लाख करोड़ खर्च करते हैं, जबकि भारत सरकार का शिक्षा बजट मात्र 1.4 लाख करोड रुपए है और ये आंकड़े शिक्षा के प्रति सरकार की प्राथमिकता को दर्शाते है। सांसद इमरान ने कहा कि देश की 5 टॉप परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, आरआरबी, जेईई व नीट में लगभग 2.45 करोड़ छात्रों के द्वारा कोचिंग व परीक्षा फीस आदि के नाम पर 3.5 लाख करोड रुपए खर्च किए जाते हैं जो कि भारत सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान, महिला एवं बाल मंत्रालयों के बजट के बराबर है, इतने महत्वपूर्ण मंत्रालयों को सरकार का यह सूक्ष्म बजट आवंटन सरकार की नीतियों पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता है।
पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जावेद साबरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, रईस मालिक, जिला पंचायत सदस्य सुदेश प्रधान, इनाम प्रधान, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, डॉ माजिद, हरिओम मिश्रा, प्रभजीत सिंह लांबा, जिला कार्यालय सचिव नसीब खान, मयंक शर्मा, सागर राणा, शाहबाज़ आजाद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *