सहारनपुर। नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान सफाई, लाइट व अतिक्रमण सम्बंधी आज करीब एक दर्जन समस्याएं आयी। नगरायुक्त ने समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए लाइट व सफाई की दो समस्याओं का समधान करा दिया और शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वार्ड 67 ग्रीन सिटी रहमानी चैक निवासी लियाकत ने चैक की खराब पड़ी लाईट को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर विद्युत कर्मचारी को भेजकर लाइट ठीक करा दी गयी। इसके अतिरिक्त वार्ड 13 नानकपुरम् कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार व वार्ड 07 जाटव नगर बूढ़ी माई चैक निवासी विनय गौतम ने हाईमास्ट लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर विद्युत अवर अभियंता को निरीक्षण व कार्रवाई के लिए कहा गया।
वार्ड 06 सागर कॉलोनी बालपुर निवासी यशपाल ने कुछ लोगों द्वारा सड़क पर रास्ते में गोबर डालने की शिकायत की जिस पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने टीम भेजकर समस्या का समाधान करा दिया। इसके अलावा वार्ड 33 आशीर्वाद कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार ने खाली पडे़ प्लाटों की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड 59 जाफरनवाज निवासी अब्दुल वाजिद ने सड़कों पर कूड़ा डालने की शिकायत तथा वार्ड 46 ब्रज विहार कॉलोनी की बोती देवी ने पडौसी द्वारा नाली बंद करने की शिकायत करते हुए उसे खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जिस पर सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वार्ड 37 गिल कॉलोनी निवासी पुनीत गोयल ने गली नंबर 06 में अवैध रुप से वाहन खडे़ करने की समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। जबकि वार्ड 46 के सुनील कुमार ने आवास विकास में मकान नंबर बी 60 के बाहर एक व्यक्ति द्वारा जिम का सामान रखकर अतिक्रमण करने की शिकायत की। जिस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को कार्रवाई के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा गया।
