डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन,एसपी सिटी अमृत जैन,एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक के कुशल नेतृत्व मे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार बड़ी कार्यवाही के तहत पुलिस मुठभेड़ की झडी लगाते हुए कई शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।इन कार्रवाइयों में गौकशी,चोरी, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे,कारतूस,चोरी का माल,वाहन व अन्य सामान बरामद किया है।थाना बुढाना पुलिस ने क्राउन स्कूल के पास चेकिंग के दौरान एक्सयूवी कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो वे भाग निकले।पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में सोनू उर्फ भूरा निवासी मेरठ घायल हो गया, जबकि उसका साथी मोबीन को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे,कारतूस और एक्सयूवी कार बरामद की।घायल बदमाश पर गौवध,गैंगस्टर व हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।वहीं थाना नई मंडी पुलिस ने नाबालिग किशोरी का धर्म परिवर्तन कर शादी करने के उद्देश्य से अपहरण करने वाले शाहरूख उर्फ मोनू को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी को भोपा अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गया था।बाद में मुखबिर की सूचना पर सहावली क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में वह घायल हो गया।पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं जबकि किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।थाना शाहपुर पुलिस ने भी देर रात मुठभेड़ में दो अंतर्जनपदीय चोरों मोनू उर्फ इसरार और जफर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी का माल लेकर बदमाश टेम्पो से जा रहे हैं।पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।पुलिस ने उनके कब्जे से 250 किलो चोरी किया गया जस्ता,दो तमंचे,कारतूस और एक टेम्पो बरामद किया।दोनों आरोपियों पर मेरठ व मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने काली नदी पुल के पास मुठभेड़ में 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश नितिन उर्फ हरिओम निवासी गाजियाबाद को घायल कर गिरफ्तार किया।आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान उसने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया लेकिन जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।आरोपी पर लूट, चोरी,गैंगस्टर,एनडीपीएस और हत्या के प्रयास समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *