डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्रांत की दिव्य शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा गुरुवार को होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा में निशुल्क नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन मुजफ्फरनगर मेडिकल के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने लाभ उठाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निष्काम गर्ग (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी शाखा विस्तार) उपस्थित रहे।शाखा पदाधिकारियों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के संचालक प्रवेंद्र दहिया द्वारा आए हुए अतिथियों एवं शाखा सदस्यों के लिए जलपान की सुंदर व्यवस्था कराई गई।शिविर में 170 बच्चों के नेत्र एवं दंत परीक्षण किए गए, जबकि 20 अभिभावकों की भी आंखों एवं दांतों की जांच की गई।चिकित्सकों की टीम ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए।कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष ने उपस्थित सभी सदस्यों,अतिथियों एवं सहयोगी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।साथ ही मुजफ्फरनगर मेडिकल से आई डॉक्टरों की टीम को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *