सहारनपुर। जैन मिलन नवकार के वार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी राकेश जैन ने अध्यक्ष राहुल जैन, मंत्री मनोज जैन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अमित जैन को बनाये जाने की घोषणा की।
कोर्ट रोड स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि जैन मिलन धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने वाली अग्रणी संस्था है, जो सेवा कार्यों में हमेशा संलग्न रहती है। नवनिर्वाचित मंत्री मनोज जैन एडवोकेट ने कहा कि जैन मिलन का उद्देश्य धार्मिक एवं सेवा कार्य करने का है। समय-समय पर सेवा के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहेगा सभी सदस्यों साथ लेकर जैन मिलन उन्नति के नए आयाम स्थापित करेगा। मिलन के संरक्षक राकेश जैन द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अमित जैन बिन्नी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कमल जैन ने कहा कि नयी कार्यकारिणी से मिलन को बहुत आशाएं हैं वह जैन मिलन नवकार एक नई ऊंचाई प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में राकेश जैन, कमल जैन, अल्पेश जैन, सचिन जैन, अंकुर जैन, आदित्य जैन, दीपक जैन,अंकित जैन, आयुष जैन, मधुर जैन, अतुल जैन, विपुल जैन, नीरज जैन, अभिषेक जैन, रूपक जैन, जतिन जैन, प्रणव जैन, अंकुर जैन आदि उपस्थित रहे।
