सहारनपुर। राष्ट्रीय विकास संगठन की मासिक बैठक में वक्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने एवं समाज कल्याण, चरित्र निर्माण तथा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
संगठन के जिला मंत्री आशु पुंडीर के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए  प्रदेश संगठन महामंत्री विजेंद्र कुमार शर्मा ने संगठन की एकजुटता एवं उसे सशक्त बनाने पर जोर दिया। प्रदेश मंत्री अमरदीप सिंह ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। बैठक के अंत में महानगर मंत्री प्रदीप कुमार ने एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए सभी पदाधिकारियों को दो-दो मिट्टी के बर्तन उपहार स्वरूप भेंट किए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इन बर्तनों में पानी एवं दाना भरकर अपनी छतों पर रखें, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और भोजन की कमी न हो सके तथा उनके संरक्षण में सहयोग मिल सकंे। इस अवसर पर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमें नवीन प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, विनीत बालियान को जिला मंत्री, सुमित सिंह राठौड़ को जिला मंत्री, पंकज ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री विजेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री आकाश त्यागी, प्रदेश मंत्री अमरदीप सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज सेन, महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार, विनोद कुमार, प्रीतम सिंह, जगपाल, बच्चन सिंह, प्रदीप कुमार सोनी, पवन सिंह रंडोल तथा सचिन पुंडीर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रीतम सिंह ने व संचालन प्रदीप कुमार ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *