सहारनपुर। किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल के बलबूते गुड शेपर्ड स्कूल की टीम ने सर्वाधिक पदको पर कब्जाकर विजेता व एसजेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम ने उपविजेता बनने का खिताब अपने नाम किया जबकि जेबीए की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन मेरठ मे 11 से 13 मई को होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जनपद की टीम में किया गया।
किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, वैश्य अग्रवाल महिला समिति की जिलाध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, एसजेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अंशु माला सिंह, वीर सुभाष मैमोरियल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हर्षित तोमर, कमल गर्ग समेत अन्य अतिथियो ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सहारनपुर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
पॉइंट फाइट इवेंट मे यंगर कैडेट्स बॉयज वर्ग के 37 किग्रा. में शोर्या धीमान ने स्वर्ण, हैप्पी ने रजत, अंगद और अलतामश ने कांस्य पदक। ओल्डर कैडेट्स बॉयज वर्ग के 32 किग्रा. में विभोर ने स्वर्ण, आरव दीवान ने रजत। 37 किग्रा. में गगन ने स्वर्ण, लक्की ने रजत, अभि ने कांस्य। 42 किग्रा. में हर्ष ने स्वर्ण, कार्तिक सिंह ने रजत, 47 किग्रा. में आदर्श ने स्वर्ण, आलोक कुमार ने रजत। 57 किग्रा. में ध्रुव कीर्तज ने स्वर्ण, कार्तिक ने रजत।
ओल्डर कैडेट्स गर्ल्स वर्ग के 32 किग्रा. में गुनगुन स्वर्ण, सोनाक्षी ने रजत, मिष्ठी ने कांस्य, 37 किग्रा. में सिमरन ने स्वर्ण, राशि ने रजत, 46 किग्रा. में कहकाशा ने स्वर्ण, वैशाली ने रजत, प्लस 65 किग्रा. में खुशबू ने स्वर्ण, आयुषि ने रजत पदक जीता। किक लाइट इवेंट मे ओल्डर कैडेट्स बॉयज वर्ग के 37 किग्रा. में गगन ने स्वर्ण, लक्की ने रजत पदक जीता। इसके अलावा 47 किग्रा. में यश ने स्वर्ण, आलोक कुमार ने रजत, आदर्श ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता मे अन्य खिलाड़ियो नें भी पदक जीतकर अपनी टीम का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया, एसोसिएशन की वुमेन कमेटी की चेयरपर्सन शोभा कश्यप, निर्णायक मंडल में तकनीकी निर्देशक अन्तरराष्ट्रीय रेफरी सोनू सैनी, अन्तरराष्ट्रीय रेफरी उदयवीर सिंह सैनी, राहुल कुमार, अनुराग सैनी, अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य सिंह समेत सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यश कुमार, रेनू, लखन कुमार, विशाल, तेजस्विनी आदि मौजूद रहे।
