सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की नीतियों से प्रभावित होकर मनोज ठाकुर अपने सैंकड़ों व्यापारियों सहित व्यापार मण्डल में शामिल हो गए और विधिवत् व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण की।
बेहट रोड दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में मनोज ठाकुर अपने सैकड़ों व्यापारी साथियों के साथ सम्मिलित हुए तथा व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल ने सहारनपुर के जिला अध्यक्ष विनय जैन को पदभार से मुक्त करके उन्हें प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया। इस रिक्त पद को पूर्ण करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने मनोज ठाकुर को सहारनपुर जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है तथा एक वट वृक्ष की तरह से बढ़ रहा है। दिनों दिन नए व्यापारी साथी हमारे व्यापार मंडल में विश्वास जताते हुए शामिल हो रहे हैं जिससे व्यापारी एकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उनका व्यापार मंडल किसी भी व्यापारी साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करता है तथा प्रत्येक स्तर से उसकी समस्याओं का निवारण करने में प्रयासरत रहता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मनोज ठाकुर अपने जिला अध्यक्ष के दायित्व को भली प्रकार निभाएंगे।
इस दौरान प्रदेश महासचिव अनुज कुमार गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारती भानु, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार, अजमत अली, विजय मल्होत्रा, रोहित अग्रवाल, संजय वर्मा, अखिल प्रसाद, सरदार हरप्रीत सिंह, प्रवीण सैनी, विजेंद्र गुप्ता, सुशील काम्बोज, तुषार गोयल, सागर बब्बर, तुषार वर्मा, सुनील मनचंदा, सचिन गुप्ता, रवि वैश्य, अश्वनी गुप्ता, संगम अरोड़ा, मामचंद पांचाल, संजय गर्ग, पंकज ठकराल, सुरेश त्यागी, सनी टक्कर, रविंदर गर्ग, विशु वर्मा, सुशील आर्य, दीपक जैन, सतीश भटनागर, मनोज शर्मा, सुनील मनचंदा, सुभाष कोरी, ललित भटनागर आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *