डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायालय परिसर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला विधिक प्राधिकरण सचिव/सिविल जज (सि०डि०)डा० सत्येन्द्र चौधरी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को किया जाएगा।बैठक में अवगत कराया गया कि यह लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर के साथ-साथ बाह्य न्यायालय बुढाना,ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलेक्ट्रेट परिसर में भी आयोजित होगी।इसमें आपराधिक मामलों, धारा 138 एनआई एक्ट,बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं,टेलीफोन, बिजली व पानी के बिल,वैवाहिक वाद,भूमि अधिग्रहण,राजस्व वाद तथा अन्य सिविल मामलों का निस्तारण किया जाएगा।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर लोक अदालत के माध्यम से उनका त्वरित एवं आपसी सहमति से निपटारा सुनिश्चित कराया जाए जिससे वादकारियों को शीघ्र न्याय मिल सके और न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम हो।बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेन्द्र फौजदार,सिविल जज (सी०डी०) रघुवंशमणि सिंह,अपर सिविल जज (सी०डी०) जशीम खान,अपर सिविल जज (सी०डी०) सोनम गुप्ता,सिद्धार्थ बरगोटी,शालिनी चौधरी, अनिष्का चौधरी,शिवजी यादव,इसिका सिंह, मनी वर्मा,शैफाली यादव,दर्शन लाल भटनागर, स्वदेश कुमार तथा सौम्या वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
