सहारनपुर । भारतीय व्यापार मंडल ने सर्व सम्मति से व्यापार मंडल की टीम का गठन कर जिला अध्यक्ष विभोर जिंदल व जिला प्रभारी नीरज गुप्ता को बनाया है।
घंटाघर स्थित सभागार में आयोजित बैठक में नवनियुक्त
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विभोर जिंदल ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों की आवाज को उठाना और हर संभव उसका समाधान करना हमारा लक्ष्य है, सभी व्यापारियों को गोपनीय शपथ भी दिलाई गई, जिला अध्यक्ष विभोर जिंदल जिले ने सभी व्यापारियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इसकेअलावा सर्वसम्मति से जिला वरिष्ठ महामंत्री शिवा गोयल जिला महामंत्री सुमित जैन, वरुण गुप्ता, अभिषेक गर्ग, सचिन गोयल, जिला कोषाध्यक्ष आशु अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बंसल, पीयूष अग्रवाल, हर्षित गोयल, संजय शर्मा,विवेक गोयल,संदीप बंसल, लवी गुप्ता, विभु ,आयुष सिंघल,मीडिया प्रभारी अर्चित अग्रवाल, वरुण जैन, जिला संगठन मंत्री शेखर गुप्ता, अमित खुल्लर, मोक्ष अरोड़ा, राहुल जैन, जिला मंत्री प्रिंस प्रजापति, राहुल सिंघल,अंशुल गर्ग, कमल,तुषार, कानूनी सलाहकार राघव गर्ग सीए एवं तमाम व्यापारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई ।
