हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 42 शिकायते/समस्याओं में से 21समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि ,विवाद,एलपीजी गैस सिलेंडर,अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता समस्त कॉलोनीवासी विष्णु विहार निकट अल्पस कॉलोनी ने विष्णु विहार कॉलोनी में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है,जिस कारण समस्त कालोनी के लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,कॉलोनी के वासियों ने जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन कराने के लेकर प्रार्थना पत्र दिए।मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता बरते जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे।बैठक मे अपर जिलाधिकारी पी.आर.चौहान,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी,जिला शिक्षा अधिकारी(प्रा.शि.)अमित कुमार चन्द,जिला प्रोवेजन अधिकारी अविनाश भदौरिया,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल सहित जिलास्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *