हरिद्वार। पेट्रोल की कालाबाजारी के मामले में कारवाई करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 140लीटर पेट्रोल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।रविवार को गश्त के दौरान थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लहरी मार्केट गैंडीखाता में पेट्रोल की कालाबाजारी कर रहे एक व्यक्ति को दबोच लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश सिंह पुत्र स्व.सोहन सिंह निवासी लहरी मार्केट गैंडीखाता थाना श्यामपुर बताया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दरम्यान सिंह व कांस्टेबल मनमोहन सैनी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *