डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।दोनों अधिकारियों ने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच करें और निर्धारित समयावधि में निस्तारण करें।महिला अपराध से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए।इसके साथ ही उपस्थित नागरिकों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और सतर्क रहने की अपील की गई।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जानसठ राजकुमार भारती,तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाo सुनील तेवतिया,क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
