डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर/रोहाना।
इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) रोहाना कलां की शुगर इकाई में शुक्रवार को पवित्र हवन-पूजन के साथ पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया गया।मिल परिसर में धार्मिक विधि-विधान के तहत पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई जिसके पश्चात डाo ओमप्रकाश सिंह (उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर) एवं लोकेश कुमार (इकाई प्रमुख,आईपीएल रोहाना कलां) ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर मिल की क्रशिंग यूनिट चालू की और क्रेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया।इस अवसर पर रोहाना गन्ना समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी,सचिव एससीडीआई रामबीर लल्लर, आरके तिवारी,अरविन्द कुमार,रमेश कुमार (प्रधान प्रबंधक-आसवनी),भरत सिंह (एजीएम),पंकज बालियान, तरुण गोड,एन के रस्तोगी व प्रमोद आनंद सहित मिल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित किसान उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और आस्था से भरा रहा।हवन के बाद सबने एक-दूसरे को नए पेराई सत्र की शुभकामनाएं दीं और अधिक उत्पादन तथा पारदर्शी भुगतान व्यवस्था की कामना की।इस अवसर पर इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने कहा कि, “इस वर्ष गन्ने की गुणवत्ता बेहद अच्छी है और किसानों ने परिश्रम से भरपूर फसल तैयार की है।मिल प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक किसान का गन्ना समय पर और पारदर्शी तरीके से तौला जाए तथा भुगतान समयबद्ध रूप से किया जाए।हमारी प्राथमिकता किसानों की सुविधा और उत्पादन क्षमता को और बेहतर बनाना है।रोहाना क्षेत्र में नए पेराई सत्र के आरंभ के साथ ही गन्ना किसानों में भी उत्साह और उम्मीद की नई लहर दौड़ गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *